एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,14 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसटीएफ और साइबर पुलिस ने निजी कंपनी के टावर लगाने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस ने मुख़्य आरोपी मनीष कुमार को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। एससटीएफ़ और साइबर पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ये अरेस्टिंग की है।

ADVERTISEMENTS


वहीं टीम को आरोपी के पास से 13 फर्जी सिम कार्ड 7 डेबिट कार्ड कई इलेक्ट्रॉनिक एक्विपमेंट भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियो को नोटिस दिया है। जानकारी मिली है कि ठगी करने वाला आरोपी अपनी महिला मित्र से लोगोंं को फोन कॉल कराता था और ठगी को अन्जाम देते था। एसटीएफ औऱ साइबर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। कई अन्य गिरफ्तारियां होने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS