दिल टूटा था तो 13वें फ्लोर पर Sad Reel बनाने गई थी युवती, हुई मौत, दोस्त फरार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
woman-dies-AFTER Falling from -13th-floor was making-sad-reel-

आजकल लोगों पर रील बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। खुश है तो रील, पार्टी कर रहे है तो रील और यहां तक की दुखी है तो भी रील। और इसी रील के चक्कर में वो कभी-कभार अपनी जान से भी हाथ धों बेढ़ते है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आ रहा है। जहां पर एक 20 साल की युवती की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। कहा जा रहा है कि ये हादसा सोशल मीडिया के लिए रील शूट ( Sad Reel) करने की कोशिश के दौरान हुआ है।

ADVERTISEMENTS

woman-dies-making-sad-reel-fall-13th-floor

दिल टूटा था तो 13वें फ्लोर पर Sad Reel बनाने गई थी युवती

दरअसल ये पूरा मामला बेंगलुरु (Bengaluru) के परप्पना अग्रहारा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का है। कथित तौर पर युवती प्रेम-संबंधी मुद्दो के चलते दुखी थी। इस दौरान वो सेड सॉन्ग पर रील बनाने के लिए 13वें फ्लोर पर गई थी। पुलिस की माने तो देर रात युवती अपने दोस्तों के एक ग्रुप के साथ पार्टी करने इमारत में गई थी। तनाव होने की वजह से वो सैड रील फिल्माने गई और गलती से पैर फिसलने से लिफ्ट शाफ्ट स्पेस में गिर गई।

मौके से फरार हुए दोस्त

बता दें कि लड़की मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वो एक शॉपिंग मार्ट में काम करती थी। घटना होने के बाद उसके दोस्त मौके से फरार हो गए।

डीसीपी (दक्षिण पूर्व) फातिमा ने कहा, “हां, वे इमारत में पार्टी कर रहे थे। बाद में वे रील रिकॉर्ड करने के लिए छत पर गए, और लड़की फिसल गई और उसकी मौत हो गई। अभी तक, हम नहीं जानते कि क्या किसी रिश्ते की वजह से ऐसा हुआ। सब कुछ जांच के दायरे में है। अप्राकृतिक मौत रिपोर्ट यूडीआर) के तहत मामला दर्ज किया गया है।” फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS