अब आप नहीं सुन पाएंगे Amitabh Bachchan की आवाज!, जानें वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

amitabh-bachchans-cyber-fraud-caller-tune-removed

Amitabh Bachchan cyber fraud caller tune removed: अब आप नहीं सुन पाएंगे Amitabh Bachchan की आवाज। जी हां, वो आवाज़ जो हर बार फोन मिलाते वक्त सुनाई देती थी। “सावधान रहें, सतर्क रहें…” वाली आवाज अब बंद हो चुकी है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ये कॉलर ट्यून अब सिस्टम से हटा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

अब आप नहीं सुन पाएंगे Amitabh Bachchan की आवाज!

बता दें कि सरकार ने साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक मुहिम चलाई थी। जिसमें बिग बी की आवाज़ में सावधानी बरतने की अपील की जाती थी। लेकिन समय के साथ यह ट्यून लोगों के लिए सिरदर्द बन गई।

40 सेकेंड का इंतज़ार बना मुसीबत

फोन लगाओ तो पहले 40 सेकेंड तक अमिताभ बच्चन की आवाज़ सुननी पड़ती थी। फिर जाकर कॉल लगती थी। कई लोगों को इससे परेशानी होने लगी खासकर जब कॉल इमरजेंसी में की जा रही हो। सोशल मीडिया पर इस कॉलर ट्यून को हटाने की मांग लगातार उठती रही।

अब हट गई ट्यून

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये अभियान अपने अंत तक पहुंच गया है और इसी वजह से ट्यून को भी बंद कर दिया गया है। इस ट्यून के चलते अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया।

बिग बी को सुननी पड़ी खरी-खोटी

कुछ यूज़र्स ने तो यहां तक कह दिया “भाई, अब फोन उठाना बंद कर दो।” इस पर बिग बी ने भी जवाब दिया, “सरकार को बोलो भाई, उन्होंने कहा तो हमने कर दिया।”

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने कोरोना कॉलर ट्यून के लिए अपनी आवाज़ दी थी। लेकिन अब वो आवाज़ जो हर कॉल से पहले कानों में गूंजती थी वो चुप हो गई है।

ADVERTISEMENTS