Ambikapur Crime News: देर रात पति ने की ऐसी डिमांड, नहीं मानी पत्नी तो उतर दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
I
Ambikapur Crime News: सरगुजा जिले के सीतापुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घरेलू विवाद के बाद आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया।
Ambikapur Crime News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में एक बार फिर रिश्तों के बीच कत्ल की खूनी वारदात होने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। आपको बता दे कि सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सोनतराई में झारखंड लातेहार निवासी एक दंपत्ति शशि कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी मंजू गुप्ता एक किराए के मकान में रहकर अपना जीवन (Ambikapur Crime News) यापन कर रहें थे। वहीं दोनों के बीच छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर आए दिन झगड़ा होते रहता था। बीती रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
पति ने क्यों की पत्नी की हत्या
Ambikapur Crime News: इसी बीच सोमवार देर रात आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी मंजू गुप्ता से विवाद किया और बाद में क्षणिक आवेश में आकर उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब मकान मालिक को इसकी जानकारी लगी तब उसने मृतका के परिजनों सहित सीतापुर पुलिस को आज तड़के सुबह इसकी (Ambikapur Crime News) जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों की उपस्थिति में सीतापुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आरोपी हत्यारें पति शशि कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर उसकी गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ शुरू की।
आरोपी को भेजा गया जेल
Ambikapur Crime News: पूछताछ में आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता ने कत्ल की वारदात की पूरी दास्तां बयां करते हुए अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया है। इधर मृतका के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ कड़ा से कड़ा एक्शन लेने और उसे सजा दिलाने की मांग की है। मामलें में सीतापुर पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतका के शव को पीएम के (Ambikapur Crime News) लिए भेज दिया है और पूरे मामले में आरोपी पति शशि कुमार गुप्ता को पुलिस ने जेल दाखिल कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन