साहब! छह दिन से बेटी लापता है… उसे बरामद करा दीजिए, डीएम से गुहार लगाकर फफक पड़ी महिला

ख़बर शेयर करें

शाहजहांपुर में दहेज उत्पीड़न के बाद ससुराल वालों द्वारा घर से निकाली गई लक्ष्मी लापता हो गई हैं। 16 साल से प्रताड़ित हो रही बेटी के 4 फरवरी से गायब हो …और पढ़ें

News Article Hero Image

शाहजहांपुर। शादी के 16 साल हो गए, लेकिन दहेज कम लाने को लेकर लक्ष्मी का उत्पीड़न बंद न हुआ। ससुराल वाले जब तक किसी न किसी बहाने से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। चार फरवरी को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह लापता हैं।

मां मिथलेश ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे दबाकर बैठ गई। सोमवार को वह जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के सामने जनसुनवाई में पहुंचकर फफक पड़ीं।

अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई, जिस पर जिलाधिकारी ने एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे को जांच कराने के निर्देश दिए।

जलालाबाद के शाहपुर भुड़िया गांव निवासी मिथलेश ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी की शादी जैतीपुर के जिगनिया गांव निवासी राजेश से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आए दिन बेटी के साथ मारपीट की जाती। उन लोगों ने इस संबंध में कई बार बात की, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। चार फरवरी को बेटी को पीटा गया और उसके बाद घर से बाहर निकाल दिया गया।

इस बारे में बड़ी बेटी के माध्यम से जानकारी मिली तो उनके बेटे उपेंद्र ने अगले ही दिन तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

मिथलेश ने बताया उनके पति ऋषिपाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा। उसके साथ अनहोनी को लेकर आशंकित हैं।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे से इस मामले में जांच कराने व महिला की बरामदगी के निर्देश दिए।

वहीं जैतीपुर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि सात फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की थी। महिला की तलाश का जा रही है।