दिवाली से पहले पेट्रोल 14.55 और डीजल 6.54 रुपए प्रति लीटर सस्ता, कीमत सुनकर लोग बोले-

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 22 October 2026: रोजाना बदल रहे पेट्रोल-डीजल के रेट ने आम जनता का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेजी से महंगे हो रहे ईंधन के चलते आटा-दाल से लेकर दैनिक उपभोग की चीजों के साथ-साथ मे​डिकल और जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही है। दूसरी ओर आगामी दिनों में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली आने वाला है, ऐसे में महंगाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। लेकिन इस बीच दशहरा के अवसर पर सरकार ने आम जनता के लिए राहत भरा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती करने का फैसला किया है। सरकार पेट्रोल की कीमत में 5.16 और डीजल के रेट में 7.69 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज यानी 22 अक्टूबर से लागू कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

पेट्रोल 5 और डीजल 8 रुपए सस्ता

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026:  पाकिस्तान सरकार के पेट्रोलियम डिविजन ओगरा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज से पेट्रोल 2.71 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। जबकि डीजल 0.31 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमतों में बदलाव के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 379.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल के लिए उपभोक्ताओं को एक लीटर के लिए 390.11 रुपए का भुगतान करना होगा।

ईंधन पर भारी टैक्स वसूल रही सरकार

दूसरी ओर सरकार पेट्रोल पर 114 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपए प्रति लीटर टैक्स एवं शुल्क वसूल रही है। पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर दोपहिया वाहन चालकों, निजी कार मालिकों और ऑटो-रिक्शा चालकों पर पड़ता है। वहीं, डीजल के दाम घटने से माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन की लागत पर भी असर पड़ सकता है।

7 दिन में पेट्रोल 14.55 रुपए प्रति लीटर सस्ता

बात करें ​इस महीने हुए बदलाव की तो अक्टूबर महीने में पाकिस्तान में 15 से 22 अक्टूबर के बीच पेट्रोल 14.55 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। जबकि डीजल की कीमत में 6.54 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।

प्रभावी तारीखपेट्रोल में बदलावपेट्रोल का नया भावडीजल में बदलावडीजल का नया भाव
15 अक्टूबर₹1.20 की बढ़ोतरी₹393.86₹0.17 की कमी₹396.65
16 अक्टूबर₹3.63 की कमी₹390.23₹0.31 की बढ़ोतरी₹396.96
17 अक्टूबर₹3.93 की कमी₹386.30कोई बदलाव नहीं₹396.96
18 अक्टूबरनया बदलाव दर्ज नहीं₹386.30*नया बदलाव दर्ज नहीं₹396.96*
19 अक्टूबरनया बदलाव दर्ज नहीं₹386.30*नया बदलाव दर्ज नहीं₹396.96*
20 अक्टूबर₹5.16 की कमी₹381.14₹7.69 की कमी₹389.27
21 अक्टूबर₹0.88 की बढ़ोतरी₹382.02₹0.53 की बढ़ोतरी₹389.80
22 अक्टूबर₹2.71 की कमी₹379.31₹0.31 की बढ़ोतरी₹390.11
ADVERTISEMENTS