Ankita bhandari case: उर्मिला सनावर को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट ने किया तलब

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

fir-registered-in-doon-against-urmila-sanawar

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के संबंध में देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

उर्मिला सनावर को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट ने किया तलब

बता दें सीबीआई की विशेष जांच शाखा-2, नई दिल्ली इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए आवेदन किया गया है। अदालत ने उनकी सहमति की स्वतंत्रता और स्वैच्छिकता निर्धारित करने के लिए उन्हें तलब किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षणों के लिए सहमति किसी दबाव, धमकी, लालच या अनुचित प्रभाव के बिना होनी चाहिए।

पूर्व में उर्मिला सनावर से पूछताछ कर चुकी है CBI

बता दें इस मामले में CBI की टीम इससे पहले उर्मिला सनावर से पूछताछ कर चुकी है। 21 अक्टूबर को सीबीआई की टीम ने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें अदालत में पेश होने का नोटिस दिया। उर्मिला सनावर ने भी इस नोटिस को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच से संबंधित बताया था।

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?

सितंबर 2022 में पौड़ी के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। मामले में रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके दो सहयोगियों को अदालत ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में कथित VIP की भूमिका को लेकर सामने आए ऑडियो और बयानों ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया

ADVERTISEMENTS