आखिर क्यों युवक ने मरने से पहले बनाई वीडियो, फिर दी जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई वीडियो वायरल होती रहती है कुछ अच्छी तो कुछ बुरी.एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आज के समय में वायरल हो रही है लेकिन यह अच्छी नहीं दुखद वीडियो है बता दे कि यह वीडियो काशीपुर के कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके की है यहां पर पशु आहार की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्जदारों के लगातार उत्पीड़न के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने अपना वीडियो बनाया है, 3 मिनट 32 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मदर कालोनी महेशपुरा निवासी 57 वर्षीय शकील अहमद पुत्र तस्लीम अहमद ने लगभग चार वर्ष पूर्व कुंडेश्वरी के भीमनगर इलाके में पशु आहार की एक फैक्ट्री लगाई। इस फैक्ट्री में उसके साथ तीन और पार्टनर थे।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि शुरूआती दिनों में फैक्ट्री ठीकठाक चली, आरोप हैै कि आरोप है कि उसके बाद पार्टनरों ने उसके साथ बेईमानी शुरू कर दी। फलस्वरूप फैक्ट्री कुछ ही समय में बंद हो गयी।इस दौरान शकील पर लाखों का कर्ज हो गया। देनदारों के उत्पीड़न के कारण शकील बेहद परेशान रहा करता था। बताया जा रहा है कि गत शनिवार को अपराह्न बाद शकील साफ-सफाई के बहाने घर से फैक्ट्री चला गया। जहां उसने सुसाईट वीडियो बनाने के बाद रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उनमें कोहराम मच गया। कुण्डेश्वरी पुलिस को मामले की जानकारी होने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम हाउस भेज दिया। आज पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS