जल्दी घर छोड़ो, फटी ग्लेशियर झील, मचा हडकंप, खौफनाक वीडियो, बज रहे अलर्ट सायरन
भूटान में ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भूटान के लेमथांग इलाके में स्थित शितांफू ग्लेशियर झील से अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने की खबर है। पानी तेज बहाव के साथ नदियों के रास्ते नीचे की ओर बढ़ रहा है। इससे पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल और असम के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। भूटान में ग्लेशियर झील फटने के बाद
पश्चिम बंगाल के इन जिलों में अलर्ट जारी:
हालात को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, डिजास्टर मैनेजमेंट, NDRF और SDRF की टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है।
ग्लेशियर झील से तेजी से निकल रहा पानी:
बताया जा रहा है कि भूटान की संवेदनशील शितांफू झील से गुरुवार रात से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है। यह पानी मोफू नदी के रास्ते आगे बढ़ते हुए बंगाल की संकोश नदी की ओर जा रहा है। अचानक पानी का बहाव बढ़ने से नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से नदी और उसकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रभावित इलाकों में लगातार सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
संकोश नदी भूटान से भारत में प्रवेश करती है और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ असम के कई इलाकों से होकर गुजरती है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से किनारे बसे गांवों, खेतों, पशुधन और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ल
बंगाल और असम के गांवों में बज रहे सायरन:
ग्लेशियर झील से पानी निकलने की खबर के बाद भारत-भूटान सीमा से लगे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। पश्चिम बंगाल के मंत्री निशिथ प्रमाणिक और मनोज कुमार ओरांव ने भी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए संबंधित एजेंसियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
BJP सांसद राजू बिस्टा ने VIDEO जारी कर किया सतर्क:
दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा ने भी एक वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने दार्जिलिंग की पहाड़ियों, तराई और डुआर्स क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के वन मंत्री और कुमारग्राम के विधायक मनोज कुमार ओरांव ने अलीपुरद्वार जिले में संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है।
भारत की विशेष एडवाइजरी:
भारत की ओर से जारी विशेष एडवाइजरी में अचानक आई बाढ़ को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि भूटान में पुनात्सांगछू नदी के ऊपरी क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ के कारण पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। एडवाइजरी के मुताबिक, बाढ़ का पानी घटना के बाद 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा तक पहुंचने की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं।
इन इलाकों में बाढ़ का खतरा, NDRF-SDRF की टीमें तैनात:
ग्लेशियर झील से पानी निकलने की घटना के बाद उत्तर बंगाल और असम के कई इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
अलीपुरद्वार: संकोश नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा।
जलपाईगुड़ी: कई हिस्सों में अलर्ट जारी।
दार्जिलिंग: पहाड़ी, तराई और डुआर्स क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
धुबरी (असम): नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका।
कूचबिहार: तूफानगंज और बक्सीरहाट में NDRF और SDRF की टीमें तैनात।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तबादलों को लेकर दिए ..