हल्द्वानी जेल में बंद कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुँची बहने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रक्षाबंधन के त्यौहार पर जहां सभी बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र दे उनके स्वास्थ्य की कामना करती है वही रक्षाबंधन के दिन हल्द्वानी जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहने जेल पहुंच गई और जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी और बहनों ने राखी बांधकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ ही उनकी जल्द रिहाई की कामना की। राखी बांधने के दौरान कई बहनें और भाई भावुक हो गए।

ADVERTISEMENTS

बहनों का कहना है कि जाने-अनजाने में उनके भाइयों से जो गलतियां हुई है उसकी सजा वो भुगत रहे हैं।भगवान से प्रार्थना है कि उनके भाई की जल्द रिहाई हो।राखी बांधने के लिए जेल प्रशासन ने खिड़की के माध्यम से बहनों को राखी बांधने का मौका दिया। इस दौरान बहनें अपने भाईयों के लिए मिठाइयां और पकवान भी लेकर पहुंची थी।

ADVERTISEMENTS