हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी–नैनीताल रोड पर शीशमहल के समीप देर शाम एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। नशे में धुत बताए जा रहे एक ऑयल टैंकर चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक टेम्पो और पांच स्कूटी सहित कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पहले खड़ी गाड़ियों से टकराया, जिसके बाद उसका एक पहिया पेड़ तोड़ते हुए नहर में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन