लामाचौड़ चौराहे के पास कच्ची शराब के सेवन से 2 लोगों के मरने की सूचना

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. कॉम

अवैध शराब से दो युवकों के मरने की खबर आ रही है लामाचौड चौराहे की नजदीक कच्ची शराब पीकर शंकर और छोटू नाम के इन दोनों व्यक्तियों के मरने से क्षेत्र में सनसनी । इससे पहले लामचौड़ क्षेत्र से सटे बचीनगर में भी 2 भाइयों की मौत हो गई थी।


क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यह दोनों बाहर से आकर यहां पर बस गए थे तथा चौराहे के पास शराब बेचने वाले लोगों के पास काम करते थे ठंड के मौसम में अत्यधिक शराब के सेवन से इन के मरने की सूचना है।


एक व्यक्ति को पुलिस एंबुलेंस में ले गई बताया गया है कि वह भी खत्म हो गया है क्षेत्र में कच्ची शराब के अत्यधिक बिक्री के चलते लोग ठंड में सस्ती होने की वजह से इस शराब का सेवन करते हैं तथा अत्यधिक सेवन की वजह से उन्हें दिक्कत होती है और उसके बाद इनके करने की सूचना आ रही है ।।


ऐसा ही कुछ मामला लामाचौड़ से सटे हुए बच्ची नगर के भी आया जहां विगत 4 दिन पूर्व दो सगे भाइयों के घर में मरे हुए मिलने की खबर आई थी। उनके बारे में भी यह सत्य सामने आया था कि वह अत्यधिक शराब पर सेवन करते थे तथा पुलिस को घर की छानबीन करने के बाद काफी बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतल मिली थी।

वही वहीं क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिस भी अवैध शराब पर बहुत ज्यादा कार्रवाई नहीं करती है यहां पर चौराहे के पास कई वर्षो से झुग्गियोंमें रहने वाले लोग शराब बेचते हैं ।इस मामले में कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं इसके बावजूद न तो उनके ऊपर कोई कार्रवाई की जा रही है और नहीं इन्हें अवैध रूप से सड़क और नाले की जमीन पर अतिक्रमण पर कोई कार्यवाही की जा रही है । #देशी #शराब #पाउच #अवैधशराब #mukhanithaanaa #पुलिस #haldwanikotwali #तस्कर #death #ssp #sdm #आबकारी