37 National Game Goa : उत्तराखंड योगासना की टीम को मिला रजत पदक, परिजनों में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गोवा में आयोज‍ित हो रहे राष्‍ट्रीय खेलों में उत्तराखंड योगासना की महिला टीम को रजत पदक मिला है। जिसके बाद से प्रदेश में खुशी की लहर है। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ने सभी महिला प्रतिभागियों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड योगासना की टीम को मिला रजत पदक
गोवा में उत्तराखंड की योगासना टीम की महिला टीम ने आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को हुआ था। जिसमें उत्तराखंड योगासना टीम की मनीषा बिष्ट, प्राची, पिंकी, रितिका और साक्षी शामिल थे। सरकार की ओर से उत्तराखंड योगासना की टीम के प्रतिभागियों को इनाम में पांच लाख की धनराशि मिली है।

38वें नेशनल गेम के लिए हुआ चयन
बता दें मनीषा और प्राची का चयन अगले साल होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी हुआ है। जिसके बाद से परिजनों में खुशी की लहर है। मनीषा बिष्ट पुत्री राम सिंह बिष्ट उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की रहने वाली हैं। जबकि प्राची निवासी हरियाणा की रहने वाली हैं। दोनों ही अभी पतंजलि यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। उनकी इस कामयाबी के बाद से परिजनों में खुशी की लहर है।

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड


उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। गोवा में गुरुवार को 37वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हो गया है। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा है।

ADVERTISEMENTS