#Indiaभारत के साथ इन देशों में भी दिखते हैं दिवाली के रंग, चमक उठता है आसमान, जानें यहां

ख़बर शेयर करें


भारत के अलावा दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। अलग-अलग हिस्सों में मनाई जाने वाली दिवाली को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आइये जानते हैं कुछ छास देशों में मनाए जाने वाले दीप पर्व के बारे में।

Ad
Ad

.
जापान
दिवाली की तरह जापान भी उजाले से चमक उठता है और आसमान रंगो से भर जाता है। जापान में इस त्योहार को ओनियो फेयर फेस्टिवल कहते हैं। इसे काफी धूमधान से मनाया जाता है। यह त्योहार जापान में जनवरी में मनाया जाता है। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती है जो कि आपदा को खत्म करने के प्रतीक के रूप में होती है। इसमें आग की बत्ती को मंदिर से निकाल कर दूसरे जगह पर ले जाया जाता है। जापानी इस दौरान खास तरह के कपड़े पहनकर टॉर्च को घुमाते हैं। इस दौरान आग से हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जाते हैं जो इस फेस्टिवल को शुभ बनाते हैं।

थाइलैंड
थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। उसके साथ पैसे भी

रखे जाते हैं। जलते हुए इस दीप को नदी में पानी में बहा देते हैं। इस दौरान थाइलैंड में बड़ी रौनक रहती है और थाइलैंड भारत की दिवाली की तरह चमक उठता है।

सिंगापुर
सिंगापुर में दिवाली के दौरान बसों पर, सड़क पर रंगोली के ट्रेडिशनल डिजाइन बनाए जाते हैं जो देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। ये रंगोली सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है और सिंगापुर शहर की शान बढ़ाती है।

इंगलैंड
भारत के बाहर दिवाली का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन ब्रिटने में होता है। यहां दिवाली की तरह का एक त्योहार 1605 से मनाया जा रहा है जो कि ब्रिटेन में अलग ही मायने रखता है। आधी रात आते ही ऑटरी सेंट मैरी शहर रोशनी से चमक उठता है। इस फायर फेस्टिवल को हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। डेवन के दौरान लोग सत्तरह फ्लैमिंग बैरल लेकर रोड पर मार्च करते हैं। झर्राटेदार बैरल और पटाखे हर उम्र के लोगों के हाथ में देखे जाते हैं, यहां लोग शहर के बीचों-बीच इकट्ठा होकर बोनफायर भी जलाते हैं। इस दौरान इंग्लैंड का ये पर्व अपनी अलग ही छटा बिखेरता है।

लेस्टर शहर
वहीं ब्रिटेन के लेस्टर शहर में धूमधाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। वहां रहने वाला हिन्दू, जैन और सिख समुदाय तो दिवाली धूमधाम से मनाता ही है, साथ में दूसरे धर्म के लोग भी इसे व्यापक रूप से मनाते हैं। यहां दिवाली के दिन लो पार्कों में और स्ट्रीट पर समूह में एकत्र होकर पटाखे छोड़ते हैं। इसके अलावा वहां लोग इस दौरान मिठाई भी अपने रिश्तेदारों में बांटते हैं।

नेपाल

.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी दिवाली का त्योहार धूमधान के साथ मनाया जाता है। नेपाल में दीपावली को स्वान्ति कहा जाता है। यह पांच दिन का पर्व होता है। जिसमें दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराते हैं। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। चौथा दिन नए साल की तरह मनाया जाता है। इस दिन महापूजा होती है। फिर पांचवे दिन भाई टीका होता है, जो भारत के भाई दूज पर्व की तरह मनाया जाता है।