हल्द्वानी के इस इलाके में आप का डोर टू डोर कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

आज डोर टू डोर का कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखा गया।डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी प्रत्याशी समित टिक्कू एवं दिल्ली जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि जी के साथ कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैंपेन का कार्यक्रम प्रारंभ किया। जिसके अंतर्गत राजपुरा,जेम फैक्ट्री और गोला गेट से चुनाव प्रचार करते हुए वापस आम आदमी कार्यालय में कार्यक्रम का समापन किया गया।

Ad
Ad

आम आदमी पार्टी का वर्चस्व पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। हल्द्वानी की जनता पूर्ण समर्थन के साथ प्रत्याशी समित टिक्कू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले रही है। और अपना पूर्ण समर्थन आम आदमी पार्टी को दे रही है। इस बार भाजपा और कांग्रेस को वोट ना देते हुए आम आदमी पार्टी को वोट देकर सत्ता में लाने का कार्य जनता कर रही है। भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त हो गई है ।विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ भी नहीं किया गया है। तमाम तरह की अव्यवस्थाएं क्षेत्र में फैली हुई है। और इन अव्यवस्थाओं को आम आदमी पार्टी ही व्यवस्थित कर सकती है। ऐसा जनता का विश्वास है।
आम आदमी पार्टी का विजन प्रदेश का विकास करना है। आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर ही जनता आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहती है।

महिलाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और महिलाएं मानती हैं कि आम आदमी के प्रदेश में आने के बाद उत्तराखंड में तरक्की होगी। आम आदमी पार्टी ने जनता की समस्याओं को समझते हुए अपनी पांच गारंटी दी है ।जिसके अंतर्गत महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे।युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था होगी, रोजगार दर बड़ेगा, 300 यूनिट बिजली‌ की निःशुल्क व्यवस्था होगी। 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह में दिए जाएंगे साथ ही सैनिक समाज की शहादत पर 1 करोड़ रुपए सम्मान राशी के रूप में दिये जाएंगे, साथ ही साथ रिटायर्ड सैनिकों को रोजगार दिया जाएगा।

उत्तराखंड बनने के 21 साल बाद भी उत्तराखंड के विकास की गति धीमी ही रही। जो सपना उत्तराखंड नहीं देखा था वह सपना दोनों राजनीतिक दलों ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया । प्रदेश के लोगों में में बहुत सारी इच्छाएं थी कि हमारी सरकार उत्तराखंड का नव निर्माण करेगी और वह नव निर्माण कहीं ना कहीं दोनों राजनीतिक दलों के बीच में फस कर के रह गया। दोनों पार्टी सत्ता में आई तो जनता ने उनका पूर्ण समर्थन किया। और उनको यह मौका दिया कि उत्तराखंड को एक बेहतर राज्य बनाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इन दोनों दलों से त्रस्त जनता आम आदमी पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देना चाहती है।राष्ट्रीय संयोजक और माननीय मुख्यमंत्री केजरीवाल जी द्वारा निर्मित दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो विकास मॉडल खड़ा किया है वहीं विकास मॉडल उत्तराखंड में भी बनाया जाए जनता का यही सोचना है।आज बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जनता ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी को सत्ता की कमान सौंपी जानी चाहिए।