योगी ने साधा निशाना, कहा सारी समस्याओं की जड़ है कांग्रेस, मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए वोट है जरूरी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. कॉम

Ad
Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हल्द्वानी में विजय संकल्प रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश में विकास तथा विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए मोदी को सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की पावन धरती को शत शत नमन करते क्योंकि इस धरती में गोविंद बल्लभ पंत ,नारायण दत्त तिवारी और हेमवंती नंदन बहुगुणा जैसे मुख्यमंत्री को जन्म दिया । उन्होंने कहा कांग्रेस नक्सलवाद, अलगाववाद, आतंकवाद, जातिवाद, भ्र्ष्टाचार इन सबकी देन है ।इन सब समस्याओं का समाधान भाजपा के पास है।

मैने यही जन्म लिया है। यहाँ पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था पीएम मोदी ने इस समस्या का समाधान हर घर जल हर घर नल के माध्यम से किया है 100 में से 90 घरों में नल से पानी पहुँचा दिया। उन्होंने गुंडागर्दी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके लिए 2 ही जगह हैं जेल और जहनुम। कुछ लोग यूपी में अपराध करने के बाद उत्तराखंड भाग कर आते थे लेकिन मैं उन्हें इस लायक नही छोड़ता हूँ कि वह उत्तराखंड की पवित्र भूमि को छू सके। उन्होंने नैना देवी, नंदा देवी, शीतला देवी और हर हर महादेव के नारों के उदघोष किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या ओर मथुरा का विवाद कांग्रेस ने ही खड़ा किया। सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया। हमने राम और कृष्ण को माना है इसलिए भव्य राम मंदिर का निर्माण किया है उत्तराखंड में बदरीनाथ केदारनाथ को नया स्वरूप दिया है। योगी ने कहा कि यूपी को बमबाज प्रदेश बताया जाता था लेकिन आज कांवर में बम बोले का जयघोष के साथ पुष्प वर्षा होती है।


यह सब परिवर्तन भाजपा सरकारों ने आपके वोट की ताकत से किया है। इस लिए आप से मोदी की सरकार के लिए पांचो सीटों पर 5 कमल खिलाने हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय जातिवाद की राजनीति होती थी, अराजकता का राज होता था, तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज जो परिवर्तन देखने को मिला है वो आपके वोट ने किया है। आज मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन हो रहे हैं।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने योगी और धामी की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास बना दिया है। भट्ट ने जमरानी बांध को मंजूरी मिलने को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अगर में दोबारा सांसद में जाता हूं तो प्रदेश और क्षेत्र की नाक नीची नहीं होने दूंगा।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि योगी ने यूपी में जो कार्य किए हैं उनकी धमक देश दुनिया में हैं। आज सभी लोग उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानने लगे हैं। एक समय यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यूपी उत्तम प्रदेश और उत्कृष्ट प्रदेश बन गया है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी हमें करनी है। हमने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया। नकल विरोधी कानून लागू किया, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही की, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून हम लेकर आए हैं। दंगे में हुए नुकसान की भरपाई दंगा करने वाले भरेंगे।