रामनगर कॉलोनी में रहने वाली महिला का बोरे में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

राज्य में हत्या,लूटपाट,अपराधिक गतिविधियों के दिन पर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्तराखंड में क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है और पुलिस के द्वारा भी इन प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी क्राइम रेट कम होने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही मामला हत्या को लेकर हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है यहां पर सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव बोरे में मिला . स्थानीय लोग महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Ad
Ad

हत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीबन 30 साल बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया महिला का गला घोंट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर के पास बनी रामनगर कॉलोनी में यह शव मिला है। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे स्थानीय निवासियों द्वारा यह सूचना दी गई। स्थानीय निवासियों को सुबह की सैर के दौरान यह बोरा सड़क के पास दिखाई दिया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को मौके पर बुलाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।