पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पहाड़ की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर दिया। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. मोनिका राणा को तेनकासी जिले में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें कि वो इस जिले की पहली महिला डीएम बनी हैं जो उत्तराखंड के लिए बड़े गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS

तेनकासी जिले में डॉ. मोनिका राणा बनीं पहली महिला डीएम
दरअसल डॉ. मोनिका मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनका पैतृक गांव नाडा लाखामंडल हैं। सिविल सेवा परीक्षा में मोनिका ने 577वीं रैंक हासिल की थी। वो प्रोफेशन से मेडिकल डॉक्टर भी रही हैं। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। डीएम बनने से पहले वो तिरुनेलवेली नगर निगम में कमिश्नर के पद पर थीं। नक्शेदेखें

मोनिका राणा ने एमबीबीएस की डिग्री ली
18 जुलाई 1990 को मोनिका राणा का जन्म हुआ। वो तमिलनाडु कैडर की 2018 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से उन्होंने मेडिसिन और सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। इससे पहले वो कमिश्नर, एडिशनल कलेक्टर (डेवलपमेंट), और प्रोजेक्ट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थी। मोनिका राणा इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में काम कर रही हैं।

संघर्षभरा रहा उनका ये सफर
उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत उधगमंडलम में सहायक कलेक्टर की पोजिशन से की थी। बता दें कि वो अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनका ये सफर काफी संघर्षभरा रहा। जो कि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है

ADVERTISEMENTS