फ्लाइट की खिड़की पर लगा था टेप, देख यात्रियों ने उठाए सवाल, वायरल वीडियो

हवाई जहाज में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एयरलाइन के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे अगर प्लेन की खिड़की के पास कोई हिस्सा ढीला दिखे तो हर कोई सवाल तो उठाएगा ही। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में खिड़की के पास टेप लगा था। इसपर जब यात्री ने स्टाफ से सवाल किया तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फ्लाइट की खिड़की पर टेप लगा देख यात्रियों ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यात्री विमान की खिड़की की तरफ इशारा करती है। साथ ही खिड़की के पास लगे ढीले टेप की शिकायत भी करती है। यात्रियों को चिंता थी कि इससे विमान की सुरक्षा पर तो कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि जवाब मागने पर बहस बढ़ गई।
विमान की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, वीडियो वायरल
स्टाफ का कहना है कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित है। इसमें कोई परेशानी नहीं है। धीरे-धीरे इस बातचीत में दूसरे यात्री भी शामिल हो गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर अपनी लग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने यात्रियों की चिंता को सही बताया। तो कुछ ने स्टाफ का समर्थन किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


