अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान!, कहा, ‘तीसरी बार सरकार बना दो…’

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। ये ऐलान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर है। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने लखनऊ में कहा कि कई प्रदेशों में UCC लागू हो गया है। यूपी में तीसरी बार आप BJP सरकार बना दो, इसे यहां भी हम लागू करेंगे।
वोटरगाइड देखें
अमित शाह ने यूसीसी को लेकर किया बड़ा ऐलान
अमित शाह के इस बयान पर यूसीसी को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा, ‘बड़ी देर कर दी, मेहरबां आते-आते.’
मालूम हो कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू है। तो वहीं आने वाले दिनों में गोवा, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, राज्स्थान में लागू किया जाएगा। इसके अलावा यूसीसी ड्राफ्ट के लिए महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में कमेटी गठित की गई है।
नक्शेदेखें
यूपी में बीजेपी को कोई हिला नहीं सकता- अमित शाह
अमित शाह ने कहा, ”यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है. उसे कोई नहीं हिला सकता है. आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो. हमें सरकार बनानी है. 2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे. बहुत निराशा थी. मैं तहसील तक गया. एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीट जीतीं. 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई थी. हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं.”
प्रचंड बहुमत से बनाएंगे सरकार
उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ यहां पर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। शाह ने योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं, कठोर शासन देकर यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है. अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 30 साल तक आपकी सरकार नहीं बनेगी।”
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


