रामनगर में सुबह-सुबह बड़ा एक्शन, 80 से ज्यादा मकानों पर चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रामनगर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे से बुलडोजर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब 80 से 82 परिवारों के कच्चे और पक्के मकानों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।नक्शे देखें

ADVERTISEMENTS


सुबह से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद है। प्रशासन की निगरानी में मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही प्रभावित परिवारों में हलचल तेज हो गई थी। शुक्रवार देर रात से ही कई लोगों ने अपने मकानों को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया था। इस दौरान लोग घरों से ईंटें, दरवाजे और दूसरी जरूरी चीजें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। शनिवार सुबह प्रशासन ने तय कार्यक्रम के तहत बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का यह दूसरा चरण है। इससे पहले वर्ष 2025 में फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। वहीं, दूसरे चरण में 90 से अधिक परिवारों के अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई थी। इनमें से करीब 9 से 10 परिवारों से जुड़े मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसी वजह से फिलहाल इन परिवारों को कार्रवाई से अलग रखा गया है। शेष करीब 80 से 82 परिवारों के मकानों पर प्रशासन की कार्रवाई चल रही है।

कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों में मायूसी और डर का माहौल नजर आया। कई महिलाएं और पुरुष अपने घरों को टूटता देख भावुक हो गए। परिवारों का कहना है कि ठंड के मौसम में बच्चों और अन्य सदस्यों को लेकर वे कहां जाएंगे। मकान खाली करने और सामान सुरक्षित जगह पहुंचाने की चिंता के बीच कई परिवार परेशान दिखाई दिए।मौसम का हाल देखें

अतिक्रमण हटाने के अभियान को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पूरे प्रभावित क्षेत्र को चार सुपर जोन, सात जोन और 14 सेक्टरों में बांटा है। इसका उद्देश्य अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना है।

फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का अभियान जारी है। पूरे इलाके में पुलिस और प्रशासनिक टीमें तैनात हैं और कार्रवाई पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS