बीच सड़क में महिला को लेबर पेन!, डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर, Viral Video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

viral-video-a-woman-delivered-a-baby-in-middle-of-the-road

Viral Video: लाइफ में कई बार कुछ ऐसी चीजें आती है जिसके लिए इंसान तैयार नहीं रहता। लेकिन आप उस पल से कैसे निपटते है वो आपकी सूझ बूझ पर निर्भर करता है। हाल ही में इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रेगनेंट महिला की हालत बीच सड़क में अचानक से बिगड़ने लग जाती है। उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है। इस मुश्किल घड़ी में समय में महिलाओं और लेडी डॉक्टर ने जो किया उसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

अचानक महिला को शुरू हुआ लेबर पेन!

वीडियो में सड़क पर ही महिला को गंभीर लेबर पेन हो जाता है। वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेहोश या बेसुध हालत में बैठ जाती है। स्थिति काफी गंभीर थी। जिसके चलते उसे तुरंत ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवानी थी। लेकिन अस्पताल दूर होने पर आसपास मौजूद महिला प्रेग्नेंट वुमन के लिए भगवान बनकर आईं। महिलाओं ने तुरंत ही मदद का जिम्मा उठा लिया।

Video- https://youtube.com/shorts/ymASHyqcuGQ?si=6dr2RU0CV-aQ9sKd

लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर

महिलाओं ने अपनी साड़ियां, दुपट्टे और चादरों से एक घेरा बना लिया। जिससे चारों तरफ से चीजें ढक गई। सड़क पर ही महिलाओं ने एक अस्थायी कमरा बना दिया। जिसके चलते डिलीवरी सुरक्षित की जा सके। वहां एक महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। उन्होंने सुरक्षित तरीके से महिला की डिलीवरी करवाई। कुछ ही देर बाद बीच सड़क पर बच्चे का जन्म हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर के हाथ में एक मासूम बच्चा है।

सोशल मीडिया पर Viral Video

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “मदद करने वाली महिलाओं को सलाम।” दूसरे ने लिखा, “ऐसी महिलाएं समाज की असली ताकत हैं।” तो वहीं अन्य ने लिखा, “इंसानियत अभी बाकी है।”

ADVERTISEMENTS