प्रधान संगठन आया प्रधान जोशी के पक्ष में एकतरफा कार्यवाही से आक्रोश

ख़बर शेयर करें

ग्राम प्रधान संगठन अब अपने ग्राम प्रधान पदमपुर देवलिया रमेश जोशी के समर्थन में उतर आया है

संगठन का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए विपक्षी की तहरीर पर मामला दर्ज किया है जबकि प्रधान रमेश जोशी पर कातिलाना हमला हुआ है ।जो की वीडियो फुटेज में सामने दिखाई दे रहा है विपक्षी पक्ष की ओर से एक व्यक्ति डंडा लेकर और बड़ा पत्थर उठाकर रमेश जोशी पर हमला करने का प्रयास कर रहा है इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बजाय रमेश जोशी को सिर्फ अपने बचाव के लिए धक्का देने और लात मारने पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम प्रधान संगठन ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्कर्ष जांच की जाए और कई वर्षों से जब रमेश जोशी इस मामले में को लेकर पुलिस तथा अन्य अधिकारियों को अपना प्रार्थना पत्र दे चुके हैं तो उसे पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई महिला होने का नाजायज फायदा उठाते हुए यह रमेश जोशी और उसके परिवार पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं

प्रधान रमेश जोशी (49) पुत्र नारायण जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 8:52 बजे उनकी पत्नी ने विवाह समारोह में जाने के लिए घर बुलाया।

जब वे बाइक से निकले तो उनके गैराज के पास ठाकुर सिंह मेहता की गाड़ी खड़ी थी। आरोप है कि गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पर ठाकुर सिंह मेहता, उनकी पत्नी व बेटियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की।

बचाव करने पहुंचे रमेश जोशी के साथ भी मारपीट की गई।जोशी का आरोप है कि उक्त परिवार पिछले डेढ़ साल से उनका उत्पीड़न कर रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों इसी विवाद में प्रतिद्वंदी पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिसे लेकर विभिन्न संगठनों और प्रधानों में रोष है। उन्होंने मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस दौरान प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट, दिनेश आर्य, विपिन जोशी, कैलाश भट्ट, कीर्ति पाठक सहित गोला खनन मजदूर समिति के जीवन चंद्र कवड़वाल मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।