क्या उत्तराखंड में फिर लागू होगी कोविड की SOP

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



चीन में बढ़ते कोरोना प्रकोप के बाद भारत में भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की बातें होने लगीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने इस संबंध में एक बैठक ली है और देश भर के राज्यों से टेस्ट बढ़ाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS


वहीं इसी क्रम में अब उत्तराखंड में भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने इस संबंध में चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि राज्य में फिलहाल कोविड की स्थिती नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी। इसके साथ ही हालात पर नजर रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।


आपको बता दें कि चीन में कोरोना बेहद तेजी से फैल रहा है। चीन में नो कोविड पॉलिसी में छूट दिए जाने के बाद कोरोना की बड़ी लहर आई है। अनुमान के अनुसार चीन की लगभग 60 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में है।


चीन से आ रही तस्वीरें बेहद भयावह हैं और अस्पतालों में लाशें पड़ी हैं। चीन के कई श्मशान घरों में जगह नहीं है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS