हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे’, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा ने किया पलटवार

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

we will deal with each one of them when our government comes to power
CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या…

पूर्व मुख्यमंत्री के ‘हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे’ वाले बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने बघेल पर शुक्रवार को तीखा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि सत्ता से…

रायपुरः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे’ वाले बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे ने बघेल पर शुक्रवार को तीखा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनकी अकड़ कम नहीं हुई है। सांसद पांडे ने शुक्रवार को बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई।’

सांसद संतोष पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आज जेल में हैं, बावजूद इसके उनके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है। पांडे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधी ने ‘प्री-प्लान्ड नाटक’ किया और उन्हें अपनी मां की याद नहीं आई। सांसद ने आरोप लगाया कि गांधी को देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रस नेता यूरोपीय संस्कृति में पले-बढ़े हैं, जबकि भारत में नारियों की पूजा की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी विचारधारा को भूलने का भी आरोप लगाया। तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में शासन किया लेकिन अब उसे देश और तिरंगे से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की बजाय गांधी और सोनिया गांधी की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे’ वाले बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS