छापेमारी कर 12 महिला और 1 पुरुष अरेस्ट, मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नाबालिग के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने 12 जुलाई को ही पानापुर करियात थाने में बेटी की गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया था.

Muzaffarpur 12 women and 1 man arrested in sex racket raids prostitution racket was operating under guise massage centers and beauty parlors in Bihar | छापेमारी कर 12 महिला और 1 पुरुष अरेस्ट, बिहार के मुजफ्फरपुर में मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
file photo

Highlightsघर छोड़कर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां से उसे बेंगलुरु जाना था.संजय साह (सूरज साह) नामक एक शातिर दलाल की नजर उस पर पड़ गई. नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और सीधे देह व्यापार के काले दलदल में धकेल दिया.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में मसाज सेंटरों और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस की टीम ने काजीमोहम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 12 महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया है. घटना की शुरुआत पानापुर करियात थाना क्षेत्र से हुई, जहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए बेंगलुरु के एक युवक से प्यार हो गया था. लेकिन बीते 12 जुलाई 2026 को वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर छोड़कर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां से उसे बेंगलुरु जाना था.

हालांकि, स्टेशन के पास मौजूद संजय साह (सूरज साह) नामक एक शातिर दलाल की नजर उस पर पड़ गई. उसने झांसा देकर नाबालिग को अपने जाल में फंसाया और सीधे देह व्यापार के काले दलदल में धकेल दिया. उधर, नाबालिग के अचानक गायब होने से परेशान परिजनों ने 12 जुलाई को ही पानापुर करियात थाने में बेटी की गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया था.

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार शर्मा के सख्त निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी- एक, सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

यह विशेष टीम तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी. जांच के दौरान गठित विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सबसे पहले संदेही संजय साह को धर दबोचा. पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और उसकी निशानदेही पर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की गई.

वहां से पुलिस ने गायब हुई नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. इसी छापेमारी के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली, जब उसी पार्लर से तुर्की थाना क्षेत्र से लापता हुई एक अन्य नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया. मौके से पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाली दो महिला संचालकों को गिरफ्तार कर लिया.

मुक्त कराई गई दोनों नाबालिग बच्चियों से जब महिला पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की, तो उन्होंने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई उजागर की. पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन अलग-अलग ब्यूटी पार्लरों में भेजकर उसके शरीर का सौदा कराया जाता था.

पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस की विशेष टीम ने नगर थाना क्षेत्र और शहर के अन्य हिस्सों में स्थित कई ब्यूटी पार्लरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इन छापों में पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान, निरोधक सामग्रियां और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए. पुलिस की इस विशाल कार्रवाई में विभिन्न ब्यूटी पार्लरों से कुल 12 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है.

पकड़े गए आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा अन्य राज्यों के भी रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो इस अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह से जुड़े हुए थे. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए पुलिस ने मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलवाकर महत्वपूर्ण भौतिक व डिजिटल साक्ष्य एकत्र कराए हैं.

पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है ताकि गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी-एक, सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी को पकड़ा और फिर काजी मोहम्मदपुर तथा नगर थाना क्षेत्र के ब्यूटी पार्लरों से दो लापता नाबालिगों का सफल मुक्त कराया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्यूटी पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वाले लोगों को जेल भेजा जा रहा है.

डीएसपी ने कहा कि शहर में चल रहे सभी ब्यूटी पार्लरों और स्पै सेंटरों की गहन जांच शुरू कर दी गई है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य इस कथित संगठित नेटवर्क के पीछे सक्रिय मुख्य संचालकों और अन्य जिम्मेदार लोगों तक पहुंचना है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क को किसी स्तर पर संरक्षण या सहयोग मिल रहा था या नहीं? एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS