Haldwani- फेसबुक पर लालकुआं विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी तहरीर,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का अपने सहयोगियों एवं विधायक समर्थकों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ अत्यंत अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर उक्त युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें विधायक के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक बयानबाजी की गई। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने पुलिस से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की है

ADVERTISEMENTS