Video- कुमाऊँ- BDC प्रत्याशी के प्रस्तावक उठाए जाने का मामला आया सामने,cctv का वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर: बीडीसी चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। शिमला पिस्तौर क्षेत्र से बीडीसी प्रत्याशी राकेश यादव ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति विपिन जल्होत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश का कहना है कि विपिन जल्होत्रा ने उसके प्रस्तावकों को भगत सिंह चौक स्थित उसके कार्यालय से जबरन उठाकर ले जाया।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/7Z5djCeXX9Y?si=-j3wK9gH7HG-pHaB

राकेश यादव ने इस संबंध में बाजार चौकी पुलिस को एक लिखित तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया के साथ साझा किया है, जिसमें कथित तौर पर प्रस्तावकों को ले जाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। राकेश ने आशंका जताई है कि दोनों प्रस्तावकों के साथ किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस मामले में रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव से पहले इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किए जाएं।

ADVERTISEMENTS