Breking Panchayat election : कभी थे बड़े अफसर,अब बने ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
uttarakhand-cm-dhami announces-one-one-day-dm-sp for toppers

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड की दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को बधाई दी. सीएम धामी ने अफसरों को प्रधान चुने जानें को रिवर्स पलायन का उदाहरण बताया है.

ADVERTISEMENTS

रिटायरमेंट के बाद दो अफसर बने गांव के प्रधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की गुंजी ग्राम पंचायत से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) बिमला गुंज्याल और पौड़ी की बिरगण ग्राम पंचायत से पूर्व कर्नल यशपाल सिंह नेगी के निर्विरोध प्रधान चुने जाने पर बधाई दी.

गांवों की बदलेगी तस्वीर : CM

सीएम ने कहा कि यह दोनों ही घटनाएं बताती हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी व्यक्ति अपने अनुभव और सेवा भावना के ज़रिए गांवों की तस्वीर बदल सकता है. उन्होंने दोनों को आदर्श नागरिक बताते हुए कहा कि इनका पंचायत स्तर पर नेतृत्व ग्रामीण विकास को एक नई दिशा देगा.

ADVERTISEMENTS