#phulo #ki #ghaatiपर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, 13 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। इस साल 13 हजार से अधिक सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। बता दें अब फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए अगले साल खोली जाएगी।

ADVERTISEMENTS


पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी
फूलों की घाटी मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि इस साल 13,161 देशी और विदेशी सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। अगले साल पर्यटकों के लिए घाटी को एक जून को खोल दिया जाएगा।

देश विदेशों से आते हैं पर्यटक
फूलों की घाटी का पिक समय जुलाई और अगस्त का महीना होता है। इस समय घाटी में 300 प्रजाति के फूल खिले होते हैं। इस समय सबसे अधिक पर्यटक यहां पहुंचते हैं। खास बात यह है कि हर 15 दिन में अलग-अलग प्रजाति के रंगबिरंगे फूल खिलने से घाटी का रंग भी बदल जाता है।

घाटी में पाए जाते हैं कई तरह के वन्यजीव


घाटी में फेनकमल, ब्रह्मकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। इसके साथ ही घाटी में दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव जैसे कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयन काला भालू, मोनाल आदि भी देखने को मिलते हैं। प्रकृति का सौंदर्य देखने के लिए पर्यटक विदेशों से यहां पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS