उत्तराखंड- यहां ट्रक ड्राइवर और उसके साथी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में दुष्कर्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर श्रीनगर के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक महिला के साथ ट्रक डाइवर और उसके दोस्त ने मिलकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। चालक सहित दो और लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर राजीव पुत्र लाखन सिंह निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा पीड़ित महिला को ट्रक में बैठाया गया। जिसके बाद चालक ने अपने दोस्तों सतबीर सिंह पुत्र जय प्रकाश निवासी थाना-सिहानी गेट, गाजियाबाद व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया।मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

घटना के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही पुलिस पर बाहरी लोगों पर नजर रखने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS