उत्तराखंड- यहां युवक को गूगल से पिज़्ज़ा कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल करना पड़ा भारी, लगी 84 हज़ार की चपत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर ठगी को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है और जनता को लाख समझाने के बावजूद भी साइबर ठग जनता को चूना लगाने के अलग अलग तरीके अपना ही लेते है साइबर ठगी को लेकर एक ऐसा ही मामला रुद्रपुर के सामने आ रहा है यहां पर मलिक कालोनी निवासी व्यक्ति को गूगल से पिज्जा कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल करना महंगा पड़ गया। एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 84 हजार रुपये उड़ गए। मैसेज को देख उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की और कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के मलिक कालोनी निवासी रवि ग्रोवर ने बताया कि 30 जून को उन्होंने गूगल से पिज्जा कस्टमकर केयर का नंबर निकाला। इसके बाद ऑर्डर करने के लिए नंबर पर फोन किया तो फोन पर बताया गया कि वह अपने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कर लें और उसने एप डाउनलोड कर लिया।

ADVERTISEMENTS

आरोप है कि इस दौरान पांच रुपये का ट्रांजेक्शन भी उसके बताए अनुसार कर दिया। जिसके बाद उनके पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से 5 बार में 84888 रुपये निकल गए। ये देखते हुए उसके होश उड़ गए औऱ वो समझ गया कि उसके साथ ठगी हुी है।उसने तुरंत इसकी शकियत साइबर थाना पुलिस से की और कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS