उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी,₹10000 इनामी बदमाश को यूपी से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है बता दें कि यहां पर एसटीएफ के द्वारा यूपी के चंदौसी से दस हजार के ईनामी डकैत गजनी उर्फ सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार के कनखल कलियर में गजनी गैंग ने 3 साल पहले दो जगह डाका डाला था उसके बाद से उत्तराखंड पुलिस गजनी की तलाश कर रही है जो कि अब एसटीएफ ने पूरी कर दी।बता दे कि गजनी उर्फ सैफ अली को गिरफ्तार करने की सभी कोशिशें जब नाकाम रही तब पुलिस ने उसके ऊपर इनाम घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS

इस समय उसके ऊपर 10000 का इनाम रखा गया था। साल 2018 में गजनी गिरोह ने हरिद्वार के कनखल और कलियर में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था।स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के स्ट्राइक्स अगेंस्ट क्रिमिनल्स के तहत टीम को सूचना मिली की गजनी इन दिनों यूपी के संभल जिले के चंदौसी के इस्लामनगर में छिपा हुआ है।इस सूचना पर गत दिवस की रात चले आपरेशन में एसटीएफ ने गज़नी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS