उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी में सुमित हृदयेश को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

ख़बर शेयर करें

राज्य में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने अपना बड़ा दांव खेल दिया है वहीं कांग्रेस आलाकमान के द्वारा उत्तराखंड में गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तो उनके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं और चुनाव संचालन समिति का हरीश रावत को अध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा आलाकमान के द्वारा कई कमेटियों का गठन किया गया है।

Ad
Ad

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बता दे कि नेता प्रतिपक्ष, आयरन लेडी कही जाने वाली स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बेटे और कांग्रेस के युवा नेता सुमित हृदयेश को कांग्रेस के आलाकमान ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी का अध्यक्ष बनाकर एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी दी है बता दें कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समय की कमी को देखते हुए नए कमेटियों के सामने चुनौती है। जहां उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी में सुमित हृदयेश को अध्यक्ष बनाया गया है इसके साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सरोजिनी कैंथयुरा को उपाध्यक्ष, और राजीव महर्षि को संयोजक बनाया गया है इसके अलावा बाकी 8 लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।