Uttarakhand Police Transfer: 9 IPS समेत 9 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, लिस्ट देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

 

uttarakhand-police-transfer

Uttarakhand Police Transfer: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 18 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। जबकि 9 IPS और 9 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ।

-->

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल

बता दें रिद्धिम अग्रवाल को IG कुमाऊं के पद से हटाकर IG कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा IPS निवेदिता कुकरेती को IG कुमाऊं बनाया है। वहीं अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा देहरादून एसपी ट्रैफिक का जिम्मा अब जितेंद्र चौधरी संभालेंगे।

वहीं विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक P&M को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार वी.के. को पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार से पुलिस महानिरीक्षक, यातायात/जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक, साइबर क्राइम/एसटीएफ/एएनटीएफ/पीएसी/निदेशक एफएसएल/सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी एवं सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

khabar uttarakhand
khabar uttarakhand
khabar uttarakhand