भगत ने सड़क चौड़ीकरण एवं ओवरहेड टैंक का किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


कार्य की देरी पर नाराजगी समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
हलद्वानी skt. com

-->

कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत में विधान सभा क्षेत्र में एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरक्षण किया। सुबह आवास पर कार्यकर्ताओं एवम जनता के समस्याओ को सुनते हुए संबंधितों को निर्देश जारी किए। इसके बाद वह ऊँचापुल पहुंचे जहां उन्होंने एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मौके पर देखा। सड़क चौड़ी करण पर उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा नहर को पहले ऊंचा करने एवम अब एडीबी द्वारा नहर को तोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभागों के आपसी तालमेल नही होने से धन की फजूलखर्ची एवम समय की बर्बादी होती है। उन्होंने एडीबी के अधिकारियों को कार्य इस तरह संपादित करने को कहा ताँकि जाम न लगे और जनता को परेशानी न हो।


इसके बाद उन्होंने हरीपुर नायक की उषा रूपक कॉलोनी में बन रहे ओवरहेड टैंक का भी निरीक्षण किया। 8 लाख लीटर क्षमता के इस टैंक के निर्माण में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी जताई। सितंबर तक इस टैंक से पानी चालू करने के निर्देश दिए।
विधायक भगत ने कहा कि वह इन सभी कार्यो का समय समय पर निरीक्षण करते रहेंगे। वहां मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पार्षद प्रतिनिधि मनोज जोशी मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ प्रधान महेश भगत, विनोद निगलटिया पूर्व प्रधान कमल पडलिया एडीबी के प्रोजेक्ट प्रबंधक कुलदीप सिंह समेत सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता कार्यदाई संस्था के कर्मचारी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।