केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

amit-shah-reaches-dehradun-parade-ground-1475-crore-projects


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद अमित शाह परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां राज्य स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वो शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे परेड ग्राउंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमित शाह को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

सीएम धामी ने किया स्वागत

उन्होंने लिखा, “हिमालय के हिमकिरीट से सुशोभित, गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित, शौर्य और पराक्रम की अमिट गाथाओं को अपने आंचल में समेटे देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।”

नक्शेदेखें

1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात

आगे उन्होंने लिखा, ” राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आदरणीय श्री अमित शाह जी द्वारा आज प्रदेश को ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। जो उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति एवं दिशा प्रदान करेगा।

ADVERTISEMENTS