पटाखों का लालच देकर 10 साल की मासूम को शौचालय में ले गया किराएदार, दुष्कर्म का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Hapur News: पटाखों का लालच देकर 10 साल की मासूम को शौचालय में ले गया किराएदार, दुष्कर्म का आरोप
Hapur News

: दीपावली के त्योहार पर पटाखे दिलाने का लालच देकर दस साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को सामने किराये पर रहने वाला युवक पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक उसे बिजलीघर की चारदीवारी में बने शौचालय में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले का एक युवक मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर फरार हो गया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और स्वजन को पूरी आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

घर के बाहर खेल रही थी मासूम, पटाखे दिलाने का दिया झांसा

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे उसकी दस वर्षीय बेटी घर के गेट के पास खेल रही थी। इसी दौरान सामने किराये पर रहने वाला राजू नेपाली वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और अपने साथ लेकर बिजलीघर की चारदीवारी में बने शौचालय में पहुंच गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अचानक हुई इस घटना से घबराई बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्ची की चीख सुनकर पहुंचा युवक, आरोपी को पकड़ा

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले का प्रिंस नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। उसने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी किसी तरह उसे चकमा देकर मौके से भागने में सफल हो गया। इसके बाद युवक बच्ची को रोते हुए उसके घर लेकर पहुंचा। बेटी की हालत देखकर मां घबरा गई। पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बच्ची ने निजी अंग में दर्द होने की बात भी बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस

घटना के बाद पीड़िता की मां बच्ची को लेकर थाना बाबूगढ़ पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी राजू नेपाली के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS