भीमताल में बेकाबू ट्रक ने दुकान की छत तोड़ डाली_अब Cctv से तलाश.. देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखण्ड के भीमताल में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर दुकान के बाहर लगी छत तोड़ डाली। सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।

ADVERTISEMENTS

नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान के आगे लगी छत को तोड़ डाला। ट्रक, छत(झांप) तोड़ते हुए सीधे चलता बना। इस जगह, दोपहर के समय भीड़ होती है, लेकिन रात को समय होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रक लगभग चार-पांच दुकानों की छत को नुकसान पहुंचा गया।

video- https://youtube.com/shorts/OJq_llJsPNM?si=fZdnVIp4PXnAmmPf


घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और ट्रक की जानकारी भी सी.सी.टी.वी.फुटेज के साथ पुलिस को मुहैय्या करा दी है। हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहे ट्रक की जानकारियां जुताई जा रही हैं

ADVERTISEMENTS