हल्द्वानी- HC में हुई देवखडी नाले में किए गए अतिक्रमण के मामले पर सुनवाई,देखे वीडियो

उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में देवखडी नाले पर हुए अतिक्रमण को लेकर स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि उनके द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के लिए 17 जनवरी को जनसुनवाई की जाएगी। जबकि याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्हें सुनवाई के मौका दिए बिना ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस पर नोटिस जारी किए जा रहे है।
Video- https://youtu.be/ENkwGLEwONY?si=cI0dUkNrUEGl4Tl3
आपको बता दे कि हल्द्वानी निवासी प्रियंका पाठक ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर जिला प्रशासन द्वारा नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है जबकि याचिकाकर्ताओं द्वारा देवखडी नाले में कोई अवैध कब्जा नही किया है। उनके द्वारा कई आपत्तियां दर्ज कराई है लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। याचिका में उच्च न्यायालय से प्रार्थना की गई है अतिक्रमण हटाने से पूर्व उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन