Uksssc update- एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में 31वीं की गिरफ्तारी,पुलिसकर्मी निकला आरोपी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

UKSSSC पेपर लीक मामले में 31वीं गिरफ्तारी हो गई है। एसटीएफ ने एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम विनोद जोशी है।

ADVERTISEMENTS


एसटीएफ इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। अब तक पकड़े गए लोगों से लगातार हो रही पूछताछ के आधार पर एसटीएफ को उधम सिंह नगर में तैनात विनोद जोशी के बारे में जानकारी मिली। विनोद जोशी उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में तैनात है। एसटीएफ ने विनोद जोशी को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।


विनोद का भाई मनोज जोशी पहले ही इस मामले में एसटीएफ की गिरफ्त में आ चुका है। विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ और वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था। यही नहीं विनोद ने अपनी कार से पेपर खरीदने वालों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम भी किया था।

ADVERTISEMENTS