हल्द्वानी में आग का गोला बना चलता ट्रक, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी में रानीबाग के पास चलता ट्रक आग का गोला बन गया। आग लगने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गय। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS


आग की लपटे देख ट्रक चालक और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बता दें ट्रक हल्द्वानी से ईट लेकर चमोली की ओर जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
आग लगने से रानीबाग के पास लंबा जाम लग गया। सूचना पर काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हुआ। ट्रक में आग लगने का कारण फिलहाल नहीं पता चला है। पुलिस आग लगने के कारणों में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS