कल का मौसम 12 जून: IMD ने इन 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट दिया, दिल्ली, यूपी से बिहार तक थंडरस्टॉर्म! देखें Weather Update
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बड़ा और व्यापक बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून 2026 को देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान आने का अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक थंडरस्टॉर्म की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। इसी बीच राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) तेजी से देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ रहा है। 11 जून को मानसून ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तथा बिहार में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
इन राज्यों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 जून को देश के चार राज्यों में मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।
बिहार, झारखंड और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
12 जून को देश के कुल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें पूर्वी और उत्तर भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड, दक्षिण भारत से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल और आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत से नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 80 किमी/घंटे का भयंकर अंधड़
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 12 जून को हवा की रफ्तार भारी तबाही मचा सकती है। हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र (Cyclonic Circulation) की वजह से भयंकर आंधी-तूफान का संकट मंडरा रहा है-
80 किमी/घंटे की आंधी: दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड आंधी चलेगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
धूलभरी आंधी: राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 12 जून को गरज-चमक के साथ भयंकर धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।
UP, MP और बिहार समेत 12 राज्यों में 60 किमी/घंटे की आंधी का अलर्ट
देश के एक बहुत बड़े हिस्से में कल 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इससे प्रभावित होने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्र), बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल (गांगेय क्षेत्र), उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, विदर्भ (महाराष्ट्र) और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भी 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
दिल्ली-UP और MP समेत इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट
तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने 12 जून को कई राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में फसलों और गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों भाग) में भी 12 जून को भारी ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
दक्षिण और पश्चिम भारत में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
देश के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और आकाशीय बिजली (Lightning) का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलासीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के साथ तेलंगाना में लोगों को इस अलर्ट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में भी बिजली कड़कने और गरज-चमक का अलर्ट है। तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।
हीटवेव और उमस का टॉर्चर
एक तरफ जहां देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और आंधी की वजह से तापमान गिरेगा, वहीं कुछ इलाके अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ (महाराष्ट्र) के अलग-अलग इलाकों में 12 जून को भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। कोंकण और गोवा के साथ मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में मौसम बेहद गर्म और दुरूह उमस वाला बना रहेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


