अब हलद्वानी की दुकानें के लिए रात्रि का नया नियम
कैंची मेले को देखते हुए फिलहाल एक सप्ताह खुलेंगी रात्रि 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें
हलद्वानी skt. com
कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 11 जून से 16 जून तक यात्रा, मेला एवं पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मार्गों पर नैनीताल,भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम स्थित *व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे* तथा उनके सुचारू संचालन हेतु आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को आवश्यक वस्तुएं, भोजन, दवाइयां एवं अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन