बड़ी खबर-इस विधायक ने धामी के लिए छोड़ी अपनी सीट-सूत्र

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को लेकर चंपावत में उपचुनाव की सरगर्मियां जिस प्रकार से गरमाई हुई है इसको देखते हुए एक बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि देहरादून पहुंचकर कैलाश गहतोड़ी ने चंपावत ज़िले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर एक प्रस्ताव बनाकर पार्टी मुख्यालय में सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS


भाजपा सूत्रों की माने तो इस प्रस्ताव में गहतोड़ी ने सीट छोड़ने की पेशकश औपचारिक तौर पर की है। अब प्रक्रिया के मुताबिक गहतोड़ी पहले विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा देंगे, तब धामी के चंपावत से उपचुनाव लड़़ पाएंगे।

ADVERTISEMENTS