हल्द्वानी: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा, 15 मॉडिफाइड वाहन सीज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में हीरानगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 15 मॉडिफाइड वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए।

ADVERTISEMENTS

प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में प्रभारी चौकी हीरानगर संजीत राठौर और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर और अत्यधिक तेज ध्वनि वाले हॉर्न लगाकर चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए करीब 15 मॉडिफाइड वाहनों के चालान किए गए और उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न भी उतरवाए।

पुलिस के मुताबिक, आम जनता और राहगीरों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को सुपुर्द किया गया।

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS