कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी और भतीजे को लेकर ये बड़ी खबर आई सामने, पढ़े खबर

हाई कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी और भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की।
नैनीताल। हाई कोर्ट ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी व उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की।
न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने फिलहाल दोनों को कोई राहत नहीं देते हुए राज्य सरकार से मंगलवारपहली दिसंबर तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है।
मामले में अगली सुनवाई पहली दिसंबर को होगी। गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी ) उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर ने जमानत पर रिहा करने के लिए अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्र पेश किया है। आरोप लगाया है कि पुलिस और एसआईटी ने गलत तथ्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की है।
देहरादून के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश-विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी की अदालत ने जमानत प्रार्थना को 26 नवंबर 2026 को खारिज कर दिया था, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। पप्पू गिरधारी पर आरोप है कि उसने अपनी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ मारपीट की।
उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनको कंपनियों के निदेशक पद से हटाया और जातिसूचक अपशब्द कहे। रेखा ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।
इसके बाद साहू फरार हो गया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से नौ सदस्यों की एसआइटी गठित की। साहू व सत्येंद्र को झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तबसे दोनों जेल में बंद है।
इससे पहले भी साहू की ओर से गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुकदमा निरस्त करने को याचिका दायर की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नही दी थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


