IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस और नॉन-कैडर अफसरों के तबादले, आदेश जारी
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 8 आईएएस और नॉन कैडर अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। के. चंद्रकला को ज्वाइंट मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर (कोर अर्बन रीजन लैंड, पुलिंग और मेट्रो रेल), HMDA पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्पेशल कलेक्टर हैदराबाद ग्रोथ कॉरिडोर लिमिटेड पद के लिए FAC में रखा गया है।
तेलंगाना की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 8 आईएएस और नॉन कैडर अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। के. चंद्रकला को ज्वाइंट मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर (कोर अर्बन रीजन लैंड, पुलिंग और मेट्रो रेल), HMDA पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्पेशल कलेक्टर हैदराबाद ग्रोथ कॉरिडोर लिमिटेड पद के लिए FAC में रखा गया है।
तेलंगाना सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 28 नवंबर को मुख्य सचिव संजय जाजू के हस्ताक्षर के साथ जारी किया है। वी. श्रीनिवास रेड्डी का स्थानांतरण होने के बाद उन्हें उनके पैरेंट डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
नए HMDA मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर कौन?
बैच 2017 के आईएएस अधिकारी ईवी नरसिम्हा रेड्डी को स्थानांतरित करके मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर एचएमडीए पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुसी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें उन्हें प्रबंध निदेशक रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एफसीसी में भी रखा गया है।
सरफराज अहमद को मिली 3 नगर निगमों की जिम्मेदारी
बैच 2009 के आईएएस अधिकारी सरफराज अहमद, मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर एमएमडीए को स्थानांतरित करके सचिव मेट्रोपॉलिटन एरिया एंड अर्बन डेवलपमेंट ओर विशेष अधिकारी, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम, साइबराबाद नगर निगम और मल्काजगीरी नगर निगम पद पर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारी मयंक मित्तल, ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर HMWS एंड SB को जोनल कमिश्नर जीएचएमसी शमशाबाद पद के एफएसी में रखा गया है। IDES अजीत रेड्डी को मैनेजिंग डायरेक्टर हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के पद के एसएसी में रखा गया है। वर्तमान में वह इन्वेस्ट तेलंगाना आई एंड सी डिपार्टमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुख्य कार्यकारी पद का प्रभार संभाल रहे हैं।
आईएएस अधिकारी आईईएसएसडी मनोज को स्थानांतरित करके ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैदराबाद मेट्रो लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह बेलमपल्ली मंचेरियल के सब- कलेक्टर पद पर कार्यरत हैं। पी. रामू रीजनल डेप्युटी डायरेक्ट, स्टेट ऑडिट वारंगल को स्थानांतरित करके विशेष अधिकारी (परियोजना) शिक्षा विभाग पद पर भेजा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


