BJP विधायक के साले की बेरहमी से हत्या! पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया हमला
रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी।
सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में बिजली कंपनी के सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी गजेंद्र सिंह को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात इतनी बेरहमी से अंजाम दी गई कि पहले उनकी पीठ पर गोली मारी गई और इसके बाद सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में बिजली कंपनी के सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी गजेंद्र सिंह को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात इतनी बेरहमी से अंजाम दी गई कि पहले उनकी पीठ पर गोली मारी गई और इसके बाद सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक गजेंद्र सिंह मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सब स्टेशन ऑपरेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह रोजाना की तरह सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र को तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गजेंद्र सिंह सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के साले थे। विधायक के रिश्तेदार की इस तरह हत्या किए जाने से मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
बिजली सप्लाई को लेकर ग्रामीणों से विवाद की बात आई सामने
परिजनों के मुताबिक, गजेंद्र सिंह का सब स्टेशन से बिजली सप्लाई बंद करने और लाइन काटने जैसे मामलों को लेकर गांव के कुछ लोगों से अक्सर विवाद होता रहता था। इस संबंध में उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी शिकायत दी थी। ऐसे में परिजन इस विवाद को भी घटना के संभावित कारणों में से एक मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक बिजली विवाद और हत्या के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस खंगाल रही हत्या की वजह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में मृतक की पीठ पर गोली लगने जैसे घाव की बात सामने आई है। हालांकि, चोटों की वास्तविक स्थिति और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


