यहां बैंक में सायरन बजने से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं।यहां पर एक बैंक का सायरन बजने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक की घेराबंदी कर मामले की जांच की। सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए । करीब 1 घंटे तक सायरन बजता रहा बाद में बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे मालूम हुआ कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते सायरन बज रहा है।

ADVERTISEMENTS

तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे अचानक पंजाब नेशनल बैंक का सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बैंक की घेराबंदी कर बाहर से गहनता के साथ पूरे बैंक का निरीक्षण किया लेकिन कहीं पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि मामले की सूचना बैंक के अधिकारियों को दी गई और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो जांच में पता लगा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते हूटर बज रहा था। जिसे ठीक कर लिया गया है।पुलिस टीम में कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी के साथ कॉन्स्टेबल तरुण मेहता ,राजेंद्र बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS